संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने बताया है कि ग़ाज़ा सिटी में हुए इसराइली हवाई हमले में एक ग़ैर-सरकारी संगठन के कुछ कर्मचारी हताहत हुए हैं. वहीं, विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के एक नए अध्ययन के अनुसार, योरोपीय क्षेत्र में वैश्विक औसत की तुलना में तापमान में दोगुनी गति से बढ़ोत्तरी हो रही है.