कंपनी की कई महिला कर्मचारियों ने अपने टीम लीडरों पर यौन उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन के प्रयास और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में अब तक कम से कम छह आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। वहीं अब टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।