संरक्षित प्रवासी वन्यजीव प्रजातियों की स्थिति पर जारी एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि इन प्रजातियों की लगभग आधी आबादी में गिरावट दर्ज की जा रही है. संयुक्त राष्ट्र की एक वैश्विक सन्धि के तहत तैयार की गई इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में महाद्वीपों और महासागरों को पार करने वाले इन जीवों पर बढ़ते जोखिम को लेकर गम्भीर चिन्ता है.