क्या पूरी दुनिया में तबाही मचने वाली है? ये सारे सवाल उठ रहे हैं एक मछली पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसे लेकर नेटिजन्स कुछ ऐसी ही चिंता जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, समुद्र की गहराइयों में रहने वाली एक रहस्यमयी मछली अचानक मैक्सिको के काबो सैन लुकास बीच के पास दिखी तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। आमतौर पर हजारों फीट गहराई में रहने वाली यह लंबी और चमकदार मछली किनारे के पास तैरती नजर आई