NCERT Controversy: बुधवार को यह मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने आया, जिस पर मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया। CJI ने कहा कि वह इस मामले को खुद संज्ञान में लेंगे और किसी को भी न्यायपालिका जैसे संवैधानिक संस्थान को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोर्ट ने इसे ‘सोची-समझी साजिश’ बताया