इस बैठक में रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नवंबर के पहले हफ्ते में केदारनाथ धाम के प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी गई। मीटिंग की अध्यक्षता करने वाले जिला मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने कहा कि वह मौके पर तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए केदारनाथ धाम गए थे। मिश्रा ने कहा कि प्रशासन राष्ट्रपति का दौरा सफलतापूर्वक और बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महामहिम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला और प्रदेश प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने भी अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।