Delhi AQI: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 183 दर्ज किया गया, जो इसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखता है। गुरुवार को दिल्ली का AQI 209 था, जो ‘खराब’ श्रेणी में था, जबकि बुधवार सुबह यह 294 दर्ज किया गया था।