संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) ने इथियोपिया के टीगरे क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में नए सिरे से भड़की लड़ाई और वहाँ व्याप्त नाज़ुक स्थिति पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है. उन्होंने सभी पक्षों से अपने क़दम वापिस ख़ींचने का आग्रह किया है अन्यथा पहले ही युद्ध का दंश झेल चुके उत्तरी हिस्से में संकट गहराने की आशंका है.