रूसी सैन्य बलों ने बीती रात, यूक्रेन के तीन शहरों पर ड्रोन व मिसाइल हमले किए हैं, जिनमें अनेक आम नागरिक मारे गए हैं, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं और घरों, अस्पतालों व दुकानों को क्षति पहुँची है. संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (OCHA) ने क्षोभ व्यक्त किया है कि आम नागरिक इस युद्ध की एक विशाल क़ीमत चुका रहे हैं.