विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आगाह किया है कि उत्तरी गोलार्द्ध क्षेत्र में इन्फ़्लुएंज़ा और श्वसन तंत्र से जुड़ी अन्य बीमारियों की वजह बनने वाले वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है. यूएन विशेषज्ञों के अनुसार, वायरस का एक नया प्रकार (वैरीएंट) तेज़ी से फैल रहा है, और इससे बचाव के लिए टीकाकरण सबसे कारगर उपाय है.