मृतक शिक्षिका के परिवार का आरोप है कि ससुराल वालों ने उन्हें सृष्टि की मौत की जानकारी समय पर नहीं दी। परिजनों का कहना है कि बाद में उन्हें बताया गया कि परिवार अन्य कामों में व्यस्त था, इसलिए उनसे संपर्क नहीं हो सका। परिवार की शिकायत के आधार पर डोईवाला थाना पुलिस ने पति सौरभ रतूड़ी, सास परवीना देवी और ननद चारू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है