ब्राज़ील के बेलेम शहर में यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप30) में हिस्सा लेने के लिए विश्व नेता एकत्र हो रहे हैं. इसी सिलसिले में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गुरूवार को आगाह किया कि वैश्विक तापमान में वृद्धि को रोकने और उसे 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तत्काल क़दम उठाए जाने होंगे.