Bihar Assembly Elections 2025 : राजद के लिए यह घटनाक्रम किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। राबड़ी आवास पर बीते कुछ दिनों से लगातार कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। मंगलवार को मसौढ़ी की विधायक रेखा पासवान के खिलाफ भी कार्यकर्ताओं ने “रेखा हटाओ-मसौढ़ी बचाओ” के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान लालू यादव की गाड़ी तक को रोकने की कोशिश की गई थी