Deepika Padukone Trolled: अबू धाबी टूरिज्म के एक विज्ञापन में ‘हिजाब’ पहनने पर ट्रोल्स ने एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को निशाने पर ले लिया है। इस साल कई विवादों के केंद्र में रहीं दीपिका पादुकोण हाल ही में अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग के तहत आने वाले ‘एक्सपीरियंस अबू धाबी’ के एक विज्ञापन में नजर आईं। इसमें वह अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं