Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना 21 से 65 वर्ष की आयु वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। योजना में अब फर्जी लाभार्थियों को रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है, जिसमें शादीशुदा महिलाओं को अपने पति और अविवाहितों को पिता की आमदनी भी प्रदान करनी होती है, तभी लाभ जारी रहेगा।