लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल (UNIFIL) के भारतीय शान्तिरक्षकों ने, दक्षिण-पूर्वी इलाक़े में, स्थानीय महिलाओं के लिए एक कंप्यूटर साक्षरता अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय के आर्थिक अवसरों को बढ़ाना है. इस कार्यक्रम के ज़रिए महिलाओं के सशक्तिकरण में भी मदद मिलने की आशा है.