संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने ग़ाज़ा में इसराइली सैन्य बलों की कार्रवाई के बीच, मंगलवार को तुरन्त युद्धविराम की पुकार दोहराई है ताकि फ़लस्तीनी आबादी की पीड़ा से राहत दिलाई जा सके. यह अपील ऐसे समय में की गई है जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने लड़ाई पर रोक लगाने और शान्ति स्थापना के लिए एक नई 20 सूत्री योजना को पेश किया है.