Tamilnadu Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्रि कषगम (TVK) की रैली में हुई भगदड़ की भयावह घटना पर पार्टी प्रमुख और अभिनेता से नेता बने विजय ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। भगदड़ में 41 लोगों की मौत के दो दिन बाद एक्टर ने पहली बार सामने आकर घटना पर प्रतिक्रिया दी है।