Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज के वक्त 200 स्क्रीन नसीब होना मुश्किल हो रहा था। इस बीच टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्म ने आकर इसे पूरी से डब्बा गोल ही कर दिया था। लेकिन 10 लाख से ओपिनिंग करने वाली इस फिल्म को 24 दिन बाद नया जीवनदान मिल गया। फिल्म ने अपने 24वें दिन 12 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। इसके बाद इसकी रफ्तार में सीधा 80वें दिन लगाम लगी है।