पूर्वी येरूशलम समेत क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े में इसराइल को अपनी बस्तियाँ बसाने की सभी गतिविधियाँ तुरन्त रोकनी होंगी और इस विषय में तयशुदा क़ानूनी दायित्वों का पूर्ण रूप से पालन करना होगा. मध्य पूर्व शान्ति प्रक्रिया के लिए यूएन के विशेष उप समन्वयक रमीज़ अलकबरोव ने सोमवार को सुरक्षा परिषद की एक बैठक के दौरान यह बात कही.