दुनिया भर में पशुपालन के ज़रिए, लगभग 1 अरब 30 करोड़ आबादी की आजीविका चलती है और यह क्षेत्र, दुनिया भर में कृषि से मिलने वाले सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 40 प्रतिशत का योगदान करता है. ऐसे में पशुपालन क्षेत्र की टिकाऊ और ज़िम्मेदार तरीक़े से देखभाल और उसका विकास किया जाना, आज की सबसे बड़ी ज़रूरत बन चुका है.