(खबरें अब आसान भाषा में)
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतनयाहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा है कि इसराइल ने “अपने सबसे काले दिन” से उबरकर “इतिहास की सबसे शानदार सैन्य वापसी” की है. उन्होंने घोषणा की कि उनका देश तब तक चैन से नहीं बैठेगा जब तक हमास का सफ़ाया नहीं हो जाता और बन्धकों को रिहा नहीं कर दिया जाता.