सवाल अब यह नहीं है कि कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) से हमारा दुनिया बदलेगी या नहीं. सवाल यह है कि क्या हम इस रूपान्तरकारी बदलाव का संचालन एक साथ मिलकर करेंगे, या फिर अपना नियंत्रण उसके हाथ में दे देंगे. संयुक्त राष्ट्र के शीर्षतम अधिकारी ने गुरूवार को एआई संचालन व्यवस्था पर केन्द्रित एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान सुरक्षित व भरोसेमन्द एआई प्रणाली को अपनाने और इस टैक्नॉलॉजी के ऐसे भविष्य को आकार देने पर बल दिया है, जोकि मानवता की भलाई के लिए हो.