(खबरें अब आसान भाषा में)
दुनिया में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) उपकरणों का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके प्रभावी संचालन के लिए साझा वैश्विक नियम अभी तक तय नहीं हुए हैं. गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होने वाला उच्च-स्तरीय कार्यक्रम, वैश्विक एआई शासन को हक़ीकत के और क़रीब लाने की कोशिश है.