न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महासभा का वार्षिक उच्चस्तरीय सप्ताह आरम्भ हो चुका है, जिसे यूएन कार्यक्रमों के कैलेंडर में सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण सप्ताह के रूप में देखा जाता है. 150 से अधिक विश्व नेता जनरल डिबेट में शिरकत के लिए न्यूयॉर्क पहुँच रहे हैं, जहाँ वे महासभा के मंच से दुनिया के समक्ष अपनी बात रखेंगे. साथ ही, विभिन्न स्मरण आयोजनों, सम्मेलनों और बैठकों में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही, यूएन मुख्यालय में मीडियाकर्मियों का भी जमावड़ा लगा है. पहले दिन की चंद झलकियाँ…