संगीत, स्मृति और शान्ति सन्देश. संयुक्त राष्ट्र जनरल असेम्बली में सोमवार को संगठन की स्थापना की 80वीं वर्षगाँठ पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों ने मौजूदा संकटों की पृष्ठभूमि में संयुक्त राष्ट्र को मज़बूती देने और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया. इसी सप्ताह, यूएन महासभा का वार्षिक उच्चस्तरीय सत्र भी है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए विश्व भर से नेता न्यूयॉर्क मुख्यालय में जुट रहे हैं.