इस सप्ताह विश्व के नेता, वार्षिक यूएन महासभा सत्र के लिए न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में एकत्र हो रहे हैं, जो 80वाँ सत्र है. इस सत्र में दुनिया भर के 193 देशों के प्रतिनिधि यूएन महासभा के मंच से दुनिया के सामने अपनी बात रखेंगे और युद्धों, निर्धनता, मानवाधिकार उल्लंघनों, जलवायु परिवर्तन व बीजिंग+30 जैसे मुद्दों पर वैश्विक चर्चाएँ होंगी. संयुकत राष्ट्र की 80वीं वर्षगाँठ मनाने के लिए सोमवार एक उच्चस्तरीय सम्मेलन हो रहा है, इसके अलावा फ़लस्तीन राष्ट्र की स्थापना के मुद्दे पर भी एक उच्चस्तरीय सम्मेलन होगा. सोमवार (22 सितम्बर) की गतिविधियों का सीधा प्रसारण यहाँ देखा जा सकता है.