Nepal Gen Z Protest: नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन लगाए जाने के विरोध में राजधानी काठमांडू और कुछ अन्य इलाकों में सोमवार (8 सितंबर) को युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हो गए। नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने देश में मौजूदा हालात को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया