अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पद पर जेरोम पॉवेल की नियुक्ति 2018 में हुई थी। तब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे। पॉवेल का नाम ट्रंप के तत्कालीन वित्तमंत्री स्टीवन मुनचिन ने फाइनल किया था। लेकिन, ट्रंप के मना करने के बावजूद पॉवेल के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने से ट्रंप उनसे चिढ़ गए थे। इससे मुनचिन से उनके रिश्ते खराब हो गए थे