सीरिया में शान्ति व स्थापना के लिए प्रयासों को समर्थन देने और वर्षों तक जारी रहे गृहयुद्ध के कारण विस्थापित हुए लाखों लोगों की पीड़ा का अन्त करने के लिए अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को अपना समर्थन देना होगा. यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) की उप उच्चायुक्त कैली क्लेमेंट्स ने लेबनान व सीरिया के दौरे के समापन पर यह बात कही है.