Jammu Kashmir News: उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उमर अब्दुल्ला को सीएम पद की शपथ दिलाई। सुरेंद्र चौधरी ने जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली है।
जम्मू-कश्मीर में 10 साल के बाद सरकार चुनी गई है। हालिया विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस 42 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। कांग्रेस और अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बाद उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सरकार बनाई है, जिसका शपथ ग्रहण के बाद गठन हो गया है। सीएम उमर अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरेंद्र कुमार चौधरी के अलावा 4 विधायकों ने बुधवार को मंत्री पद की भी शपथ ली।
जम्मू कश्मीर का नया मंत्रिमंडल
उमर अब्दुल्ला- मुख्यमंत्रीसुरेंद्र कुमार चौधरी- उपमुख्यमंत्रीसकीना इटू- मंत्रीजावेद अहमद राणा- मंत्रीजावेद अहमद डार- मंत्रीसतीश शर्मा- मंत्री
यह भी पढे़ं: उमर अब्दुल्ला के लिए कांटों भरा होगा ताज, सामने हैं कई चुनौतियां