संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल लेबनान (UNIFIL) की स्थापना, 1978 में, लेबनान और इसराइल के बीच शान्ति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए की गई थी. वर्ष 2006 में सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव 1701 को पारित किए जाने के बाद से, यह मिशन शान्ति बहाली के लिए सक्रिय है. यूनीफ़िल, 10 हज़ार से अधिक शान्तिरक्षकों और नौसैनिक जहाज़ों के साथ ‘नीली रेखा’ के पास तैनात है. यह मिशन, किसी पक्ष का समर्थन किए बिना युद्ध को रोकने, स्थिरता बढ़ाने और उल्लंघनों की निगरानी करने का कार्य करता है….(वीडियो)