(खबरें अब आसान भाषा में)
समुद्री परिवहन यानि नौवहन, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अहम है, जहाँ से प्रतिदिन एक लाख जहाज़, विश्व व्यापार का लगभग 80 प्रतिशत सामान ढोते हैं. मगर समुद्री परिवहन इतना महत्वपूर्ण होने के बावजूद अब भी, राजनैतिक तनावों और अन्तरराष्ट्रीय अपराध के कारण होने वाले व्यवधानों से घिरा हुआ नज़र आता है.