संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025-2026 वित्तीय वर्ष के लिए, यूएन शान्तिरक्षा अभियानों के लिए 5 अरब 38 करोड़ डॉलर के बजट को मंज़ूरी दी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कम है. इस पर सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने धन उपलब्धता सम्बन्धी चुनौतियों के बारे में चेतावनियों के बीच, कई सप्ताहों तक बातचीत के बाद, सोमवार को इस बजट को स्वीकृत किया.