संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, ग़ाज़ा में मानवीय संकट की भयावहता पर गहरा दुख प्रकट करते हुए, तुरन्त युद्धविराम लागू किए जाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि फ़लस्तीनी आबादी की पीड़ा को अन्य क्षेत्रीय टकरावों की छाया में नहीं छिपाया जा सकता है, और मानवतावादी सिद्धान्तों पर आधारित योजना के ज़रिए, ज़रूरतमन्द लोगों तक सहायता पहुँचाने की जल्द से जल्द अनुमति दी जानी होगी.