(खबरें अब आसान भाषा में)
बांग्लादेश संयुक्त राष्ट्र पारसीमीय जल मार्गों और अन्तरराष्ट्रीय झीलों के संरक्षण एवं उपयोग पर कन्वेंशन (UN Water Convention) में औपचारिक रूप से शामिल हो गया है. इस ऐतिहासिक क़दम के साथ, बांग्लादेश इस सन्धि का हिस्सा बनने वाला दक्षिण एशिया का प्रथम, और दुनिया का 56वाँ देश बन गया है.