यूएन चार्टर केवल “चर्मपत्र और स्याही भर से कहीं अधिक है; यह देशों के बीच शान्ति, सम्मान व सहयोग का वादा है.” संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने यूएन मुख्यालय में सोमवार को यह बात, ‘यूएन चार्टर’ का स्वागत करते हुए कही, जिस पर 1945 में कैलीफ़ोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में हस्ताक्षर किए गए थे.