अमेरिका द्वारा ईरान में परमाणु केन्द्रों पर हवाई हमले किए जाने से उपजे चरम तनाव की स्थिति पर चर्चा के लिए रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक हो रही है. यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने सदस्य देशों से आग्रह किया है कि हम न तो शान्ति प्रयासों को छोड़ सकते हैं और न ही ऐसा करना होगा. उन्होंने इस टकराव को रोकने के लिए तुरन्त, निर्णायक क़दम उठाए जाने की अपील करते हुए कहा है कि वार्ता की मेज़ पर फिर लौटा जाना होगा.