ईरान के परमाणु केन्द्रों पर इसराइली हमलों से उपजा तनाव, मध्य पूर्व में एक ख़तरनाक नए चरण की शुरुआत है, मगर इस क्षेत्र में व्यापक स्तर पर हिंसक टकराव से हर हाल में बचा जाना होगा. राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद की आपात बैठक के दौरान सैन्य कार्रवाई की निन्दा करते हुए संयम बरतने की अपील की है.