संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गुरूवार को भारी बहुमत से एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें ग़ाज़ा में तुरन्त, स्थाई युद्धविराम लागू करने, सभी बन्धकों को बिना शर्त रिहा किए जाने और अकाल को टालने के लिए मानवीय सहायता को फिर शुरू किए जाने की पुकार लगाई गई है. इस प्रस्ताव के पक्ष में 149 सदस्य देशों ने मतदान किया, 12 ने विरोध में वोट डाले, जबकि 19 ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया.