एक समय था, जब प्लास्टिक से हमारा जीवन आसान हुआ था, लेकिन आज यही प्लास्टिक हमारी धरती के सबसे बड़े संकटों में से एक बन चुका है. इस संकट के बीच, कूड़ा बीनने वाले लाखों लोग, ऐसे गुमनाम नायकों की तरह हैं –जिनकी मेहनत अक्सर अनदेखी रह जाती है, मगर जिनके हाथों में पर्यावरण को बचाने की असली ताक़त निहित है….