ग़ाज़ा पट्टी में फ़लस्तीनी आबादी को भुखमरी की ओर धकेला जा रहा है और उसके लिए बुनियादी सामान की आपूर्ति की मनाही है. मध्य पूर्व शान्ति प्रक्रिया के लिए यूएन की विशेष दूत ने सुरक्षा परिषद में चेतावनी दी है कि हिंसा को रोकने, मानवीय सहायता को बहाल करने और दो-राष्ट्र समाधान को आगे बढ़ाने के लिए तुरन्त क़दम उठाए जाने होंगे.