सुरक्षा परिषद में गुरूवार को सशस्त्र टकराव में आम नागरिकों की रक्षा के मुद्दे पर वार्षिक चर्चा हो रही है, जिसे आपात राहत मामलों के लिए यूएन अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर, महिला सशक्तिकरण के लिए यूएन संस्था की प्रमुख सीमा बहाउस सम्बोधित करेंगे. इस बैठक के दौरान, भारी हथियारों के इस्तेमाल, घातक स्वचालित मशीनों, जैसेकि ड्रोन, समेत अन्य उभरते हुए ख़तरों पर भी चर्चा होगी. संयुक्त राष्ट्र द्वारा जुटाई गई जानकारी दर्शाती है कि सशस्त्र टकराव के दौरान मृतकों की संख्या में उछाल आया है और ग़ाज़ा, लेबनान, सूडान, म्याँमार, यूक्रेन इससे सर्वाधिक प्रभावित हैं.