(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने हिमालय क्षेत्र में दरक रहे हिमनदों (ग्लेशियर) की स्थिति पर चेतावनी जारी करते हुए जलवायु संकट से निपटने के लिए ठोस क़दम उठाने की पुकार लगाई है. उन्होंने कहा है कि नाज़ुक पारिस्थितिकी तंत्रों की रक्षा के लिए यह कार्रवाई विशेष रूप से ज़रूरी है.