विकलांग व्यक्तियों के जीवन और आकांक्षाओं की दिलचस्प कहानियों के कुछ कुछ रुचिकर आयाम प्रस्तुत करने के लिए, भारत में संयुक्त राष्ट्र ने 14-15 मई 2025 को, यूएन हाउस में ‘We Care’ नामक फ़िल्मोत्सव का आयोजन किया. यूनेस्को, ब्रदरहुड और अन्य साझीदारों के साथ मिलकर आयोजित किए गए इस फ़िल्मोत्सव में, दुनिया भर से आई भावपूर्ण कहानियों ने दर्शकों का मन मोह लिया.