ग़ाज़ा की 21 लाख की आबादी के समक्ष उपजा खाद्य संकट लम्बे समय तक जारी रहने की आशंका है, जिससे लगभग 5 लाख लोग तीव्र कुपोषण, भुखमरी, बीमारी और मौत की स्थिति में पहुँच गए हैं. यह दुनिया के सबसे बदतरीन भुखमरी संकट में तब्दील हो चुका है. एकीकृत खाद्य सुरक्षा चरण वर्गीकरण (आईपीसी) द्वारा जारी एक अध्ययन के अनुसार अगर मानवीय सहायता व स्थानीय बाज़ारों के लिए सामग्री पर रोक बरक़रार रहती है, तो जल्दी ही देश में अकाल की स्थिति पैदा हो सकती है. वीडियो…