सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गेयर पैडरसन ने कहा है कि सीरिया में कार्यवाहक प्रशासन द्वारा संवैधानिक घोषणापत्र जारी किया जाना, उथलपुथल व बदलाव के दौर से गुज़र रहे देश के लिए एक अहम क्षण है. उन्होंने गुरूवार को उम्मीद जताई कि सीरिया में विश्वसनीय व समावेशी राजनैतिक बदलाव का मार्ग जल्द प्रशस्त होगा.