संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ और अपराध कार्यालय (UNODC) की नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि दुनिया भर में बढ़ती अस्थिरता के कारण नशीली दवाओं से जुड़ी सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य और सुरक्षा चुनौतियाँ तेज़ी से बढ़ रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष, बेरोज़गारी और विस्थापन जैसे कारण न केवल नशे के सेवन को रिकॉर्ड स्तर तक पहुँचा रहे हैं, बल्कि संगठित अपराधी गिरोहों को अवैध मादक पदार्थों के व्यापार को और फैलाने का अवसर भी प्रदान कर रहे हैं.