विश्व भर में 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की संख्या, पिछले 30 वर्षों में दोगुने से भी अधिक हो गई है. लगभग हर देश में बुज़ुर्गों की संख्या व उनका अनुपात बढ़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बुधवार को ‘अन्तरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ के अवसर पर बुज़ुर्गों के अधिकारों व गरिमा को सुनिश्चित करने, और समाज में उनके योगदान को पहचानने का आग्रह किया है.