भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में शिक्षा सुधारों से सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है. विश्व बैंक समर्थित परियोजना के तहत, तीन वर्षों में कक्षा 10 पूरी करने वाले विद्यार्थियों की दर 34 प्रतिशत से बढ़कर 47 प्रतिशत हुई है, जिससे युवजन में उच्च शिक्षा और बेहतर रोज़गार की आकांक्षाएँ बढ़ी हैं.